May 20, 2026
banner[1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसंबर 2023। क्षेत्र के गांव रीड़ी में किसान एग्रो क्लीतिक सहकारी समिति के तत्वाधान में किसान सभा का आयोजन किया गया। सभा में किसानों को कृषि संबंधी अनेक जानकारियां दी गई। किसान सभा को संबोधित करते हुए इफको बीकानेर के क्षेत्र प्रबंधक विजयसिंह लाम्बा ने किसानों को नैनो डीएपी से बीज उपचार, फसल पर छिड़काव तथा ड्रोन के प्रयोग के लाभ विस्तार से बताए। इफको एमसी के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी विजयपालसिंह राठौड़ व आईएफएफडीसी प्रतिनिधि लक्ष्मी काजला ने बीज प्रबंधन के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी। ड्राेन प्रोजेक्ट के मुकुल व अजय ने किसानों को ड्रोन से स्प्रे के बारे में पूरी जानकारी दी। एसबीआई बैंक मैनेजर (ऊपनी) पवन कुमार ने किसानों को बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सभा की अध्यक्षता समिति के पूर्व अध्यक्ष हुणताराम जाखड़ ने की व मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सरपंच रेखाराम शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में ऊपनी के श्रवण चौधरी उपस्थित रहें। कार्यक्रम में समिति के ड्रोन का उद्घाटन किसान हरिनाथ के सरसों के खेत पर नैनो यूरिया के छिड़काव प्रदर्शन के साथ किया गया। समिति व्यवस्थापक कालूराम ने सभी अतिथियों, किसानों व इफको अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। बड़ी संख्या में किसानों ने सभा में भाग लिया व विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछकर कंपनी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेती संबंधी खूब चर्चा हुई किसान सभा में, आयोजक ने जताया सभी का आभार।