May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ के विधायक गिरधारी लाल महिया व कॉमरेड मोहनलाल भादू केरल के त्रिसूर में आयोजित 35वें अखिल भारतीय किसान सभा के अधिवेशन में भाग ले रहें है। यहां राजस्थान से 41, बीकानेर जिले से तीन तथा हमारे क्षेत्र से दो नेता भाग ले रहें है। किसान सभा के जिलाध्यक्ष विधायक गिरधारीलाल महिया ने बताया कि उन्होंने मोहनलाल भादू व जेठाराम लाखूसर के साथ मंगलवार को त्रिसूर में आयोजित विशाल रैली में भाग लिया। महिया ने कहा कि 4 दिवसीय सम्मेलन में देशभर के किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। किसानों की कर्जमाफी, समय पर खाद बीज उपलब्ध करवाने, बीमा क्लेम दिलवाने, बिजली सहित अनेक समस्याओं का मंथन किया जाएगा। महिया ने बताया कि सम्मलेन में राजस्थान की ओर से किसान नेता कामरेड अमरा राम, पेमाराम, विधायक बलवान पूनिया, श्योपत मेघवाल सहित 41 किसान नेता भाग ले रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेता राकेश टिकैत, जोगेंद्र सिंह उग्राहां भी पहुंचे है। किसान सभा के सदस्य एसएफआई पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी ने प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि स्थानीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं व किसानों में उत्साह का माहौल है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। त्रिसूर में सोमवार को अखिल भारतीय किसान सभा की विशाल रैली आयोजित हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारी लाल महिया व कॉमरेड मोहनलाल भादू 4 दिवसीय सम्मेलन में शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देश भर के किसान नेता शामिल हुए है सम्मेलन में।