






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 दिसंबर 2024। समर्थन मूल्य को लेकर किसानों की परेशानी के संबंध में अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्य उपखंड कार्यालय पहुंचे। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया के निर्देशों पर सदस्यों ने उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में श्रीडूंगरगढ़ में समर्थन मूल्य पर खरीद व्यवस्थित व सुचारू करने की मांग की है। महिया ने टाइम्स को बताया कि खरीद केंद्र पर तुलवाई को लेकर किसान बुरी तरह से परेशान है। यहां केंद्र के बाहर से सड़कों पर तीन किलोमीटर लंबी कतारें लगी है। किसानों की तुलवाई के लिए बारी पांच से सात दिन में आती है। जिससे आए दिन शहर में जाम लग रहा है। किसानों में आक्रोश की स्थिति है और क्षेत्र के किसान सड़कों पर उतर कर विरोध प्रकट करने को मजबूर है। प्रतिनिधि मंडल में किसान सभा के नेता गिरधारी जाखड़, मुकेश ज्याणी, टेऊ सरपंच सुनिल मेघवाल, मदनलाल प्रजापत, सिताराम मेघवाल आदुराम बाना उपस्थित थे।




