






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जुलाई 2021। हमारे फेस में 52 छोटे-छोटे मसल्स होते हैं और उन्हें टोन करने के साथ-साथ मसल्स को तेजवान रखने के लिए उनमें खून का प्रवाह जारी रखने के लिए फेशियल योगा बेहद जरूरी है। हमें चेहरे की मांसपेशियों का वर्कआउट भी करना चाहिए। लिहाजा अगर आप बिना किसी तरह के ट्रीटमेंट के चेहरे को जवां और खूबसूरत बनाए रखना चाहते हैं तो फेशियल योग करें और फर्क आपको महज 15 दिन के अंदर दिखने लगेगा।
1.माथे पर हुई झुर्रियों से परेशान हैं तो भौहों को जितना ऊपर उठा सकते हैं, उठाएं। अब कुछ सैकेंड के लिए भौहों से ऊपर मसाज करें।
2.चेहरे की झुर्रियां हटाने के लिए बीच की अंगुलियों को दोनों भौहों के बीच में और तर्जनी (इंडेक्स) अंगुली को भौहों के बाहर कोनों पर रखें और थोड़ा दबाएं। ऊपर की तरफ देखें और इस अवस्था में दस सेकेंड तक रहें। इसे लगातार 6 बार दोहराएं।
3. चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल लाएं और उसे चेहरे पर जितना फैला सकते हैं फैलाएं। अब दोनों होंठों को टाइट से आपस में जोड़ें और किसिंग पोज बनाएं। इस एक्सर्साइज को 20-25 बार दोहराएं।



