






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2023। अंचल के अनेक गांवो में पशु चिकित्सा संस्थानों के भवन निर्माण के लिए 76.38 लाख रूपए के निर्माण कार्यों की स्वीकृति राज्य सरकार ने जारी कर दी है। विधायक गिरधारीलाल महिया ने पशुपालकों को बधाई देते हुए बताया कि लखासर में पशु चिकित्सालय भवन के निर्माण के लिए 37.02 लाख रूपए, अभयसिंहपुरा में पशु चिकित्सा उपकेन्द्र निर्माण के लिए 19.68 लाख व समन्दसर में भी उपकेन्द्र के लिए 19.68 लाख रूपए की राशि स्वीकृति जारी कर दी गई है। महिया ने कहा कि तीनों गांवो सहित के आस पास के गांव व रोही के सभी किसानों व पशुपालकों को सीधी राहत मिल सकेगी। महिया ने कहा कि भवन विहीन अन्य चिकित्सा संस्थानों के लिए भी प्रस्ताव दिए गए है वहीं कुछ ओर संस्थान खुलवाने व क्रमोन्नत करवाने की अनुशंषा सरकार को भेजी गई है। विधायक ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया का आभार जताया।




