May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जनवरी 2021। 31 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ शहर की सरकार किसकी बनेगी यह तय हो जाएगा। चुनाव परिणामों के साथ साथ अंतिम रविवार होने के कारण क्षेत्र के समस्त बाजार बंद रहेंगें एवं हर व्यक्ति की नजर इसी परिणाम पर रहेगी। ऐसे में मौके पर अत्यंत भीड़ होने का अनुमान भी लगाया जा रहा है एवं प्रशासन भी इसी भीड़ के अंदाज से अपनी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर रहा है। क्षेत्र के प्रति नागरिक के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स श्रीडूंगरगढ़ में ऐतिहासिक पहल करने जा रहा है। टाइम्स द्वारा मतगणना केन्द्र के बाहर लाईव स्टूडियो लगाया गया है, जहां से आप सभी तक श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल पर पल पल की खबरें लाईव स्ट्रीम की जाएगी। टाइम्स का लाईव सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगा जो कि मतगणना समाप्ति तक चलेगा एवं इस लाईव के माध्यम से सभी पाठक एवं दर्शक अपने घर बैठे ही मतगणना केन्द्र की हर गतिविधि से रूबरू हो सकेगें। चुंकि प्रशासन भीड़ को स्कूल परिसर से 100 मीटर दूर रख रहा है तो ऐसे में टाइम्स टीम द्वारा वहां पहुंचने वाले सर्मथकों के लिए भी बड़ी वाल स्क्रिन लगाई जा रही है जो 100 मीटर दूर खड़े लोगों को भी साफ साफ दिखाई देगी। श्रीडूंगरगढ़ की मीडिया में इस प्रकार का प्रयोग पहली बार हो रहा है एवं हर कोई टाइम्स टीम का आभार जता रहा है। कोरोना काल में आप सभी भी भीड़ का हिस्सा बने बिना ही अपने घर पर टाइम्स के लाईव के माध्यम से अपने आप को अपडेट रख सकेगें। कल सुबह आप एक भी घटना से वंचित ना हो इसलिए आप अभी हमारे फेसबुक पेज को फोलो करें एवं हमारे यूट्यूब चैनल को सकस्क्राईब करें।