






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2022। गांव बाना में भक्ति की रसधार उमड़ रही है और ग्रामीण दिन में भागवत और रात्रिकालीन मायरा सुनने का पुण्य ले रहे है। बुधवार को कृष्ण लीलाओं का गुणगान कर कथावाचक रामानंद तीर्थ ने नारायण द्वारा नर कल्याण के लिए अनेक लीलाएं रचने की बात कही। बृज के कई प्रसंग सुनाते हुए महाराज ने गोवर्धन पूजा का महत्व बताया। भगवान गोवर्धन की झांकी सजाई गई व छप्पन भोग का भोग लगाया गया। कथा के दौरान संगीतमय भजन पंडित कैलाश सारस्वत द्वारा सुनाए गए। अनेक गांवो से व श्रीडूंगरगढ़ से कथा में पहुंचने वाले गणमान्य नागरिकों का आयोजक परिवार द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। महाराज ने सभी को आशीर्वाद दिया। रात को राधे किशोरी जी ने मायरा कथा के दौरान नानी बाई के मायरा सजाने की कथा सुनाई गई। कड़ाके की ठंड में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पांडाल में रजाई लेकर बैठे रहें और कथा श्रवण का लाभ उठाया। आयोजक सोनी परिवार की सभी बहन बेटियां आयोजन में भाग ले रही है। पूनम सोनी ने बताया की परदादा के सभी बेटों के परिवार कथा आयोजन में बढ़चढ़ कर भाग ले रहे है।




दुलचासर में भागवत कथा 8 जनवरी से, पोस्टर का किया विमोचन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर गांव के जाट समाज भवन में 8 जनवरी से श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ होगी। सात दिनों तक चलने वाले श्रीमद् भागवत कथा का वाचन श्रीकोलायतजी दशनाम आश्रम के महंत सत्यानंद गिरी महाराज करेंगे। कथा आगामी 8 जनवरी से 14 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 11.45 से शाम 4 बजे तक चलेंगी। इससे पूर्व बुधवार को सर्वसमाज के गणमान्य लोगों ने भागवत कथा के प्रचार-प्रसार के लिए जाट समाज भवन, जैमलदास महाराज मंदिर व भोमियाजी मंदिर प्रांगण में बैनर का विमोचन किया गया। इस दौरान दुलचासर के सरपंच प्रतिनिधि मोडाराम महिया, पूर्व उपसरपंच खेताराम महिया, बालूराम, करणाराम, चिमनाराम, पेमाराम, सत्यनारायण नाई, रेवंतसिंह, होशियार नाई, गोविन्दराम महिया, देवीलाल छरंग, शिवप्रकाश महिया, नंदलाल नाई, खिंयाराम, श्रीभगवान नाई, प्रभुराम, बनवारीलाल मूंधड़ा, हंसराज महिया, सुनील कुमार नाई, रामचन्द्र स्वामी, महावीर प्रसाद, भागीरथमल नाई, रामस्वरूप, बाबूलाल जाजड़ा, भैराराम सुथार, छगनलाल मूंधड़ा, रामनारायण, आदूराम, हंसराज, मांगीलाल महिया आदि समेत बड़ी संख्या में सर्व समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।




