May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-08-17 at 13.28.31

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2025। आधी रात को जब जन-जन के प्रिय भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ श्रीडूंगरगढ़ का गगन पटाखों से और धरती जयकारों से गूंज उठी। मंदिरों व घरों में घंटियां, शंख व थालियों के स्वर गूंज उठे। घर-घर में भगवान कृष्ण की झांकी सजाई गई और पूजन आरती के आयोजन संपन्न हुए। ठाकुरजी के मंदिरों में जमकर आनंद बरसा और थालियां बजाते हुए जय कन्हैयालाल के जयकारों से गूंज उठे। आरती दर्शन कर लोगों ने लाभ उठाया व श्रद्धा पूर्वक नंदोत्सव मनाया। आड़सर बास के ठाकुरजी मंदिर में भजन कीर्तन के साथ खूब उत्सव मनाया गया। यहां लड्डूगोपाल सजाकर लाने वालों को पुरस्कृत किया गया, खिलौने वितरित किए व छप्पन भोग का प्रसाद भोग लगाकर श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। झूलेलाल मंदिर में भजन गीतों पर मनमोहक बाल प्रस्तुतियां हुई। बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालुओं ने उल्लास के साथ जयकारे लगाए। मटकी फोड़ कार्यक्रम के साथ आयोजन संपन्न हुआ। गांव लिखमादेसर के ठाकुरजी मंदिर प्रांगण में जबरदस्त उल्लास के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। श्रद्धा और उल्लास के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन में शामिल हुए। पारंपरिक पूजन संपन्न किया गया व भजन कीर्तन के साथ भक्तिमय आयोजन मटकी फोड़ कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर में ठाकुरजी मंदिर में मटकी फोड़ का उल्लास पूर्ण आयोजन हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास ठाकुरजी मंदिर में लड्डू गोपाल प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर विजेता रहें गोपाल जी को किया पुरस्कृत, सभी लड्डूगोपाल को दिए सांत्वना पुरस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में भीखाराम जी मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जन्माष्टमी का उत्सव, महिलाओं ने किए भजन कीर्तन, आरती व प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बामनवाली में धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव, बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु, देर रात तक भजन कलाकार मुकसा बिग्गा के भजनों पर झूमे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वीर जोशी को सुंदर सजाया और परिजनों ने खूब लाड लडाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाल गोपाल बनाया बच्चों को, किया श्रृंगार, खिलाया भजनों पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राघव आसोपा को खूब सजाया कृष्ण वेष में, परिजनों ने जताया खूब दुलार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नन्हीं त्रिशा सोनी को माता ने सजाया कृष्ण वेश में, सजाया कन्हैया का झूला बगीचे में, खूब लिया आनंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर सजाई बाल गोपाल की झांकी, संपन्न हुए पूजन आरती के आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में सोमाणी परिवार में सजाई कृष्ण झांकी, लगाया छप्पन भोग, पूजा आरती का आयोजन किया संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में डागा परिवार ने घर में सजाया कृष्ण दरबार, मनाया कृष्ण जन्मोत्सव।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर नन्हें मुन्नों को सजाया राधा कृष्ण वेष में, खूब लडाया लाड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में गजानंद सोनी के घर खूब सजाया बाल गोपाल को, लगाया पंजीरी व प्रसाद का भोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में छप्पन भोग प्रसाद का भोग लगाा ठाकुरजी को, मनाया कृष्ण जन्मोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास में सुरेश भादानी के घर धूमधाम से जन्माष्टमी का उत्सव, सजाया कृष्ण दरबार, भजन कीर्तन के साथ आरती और भोग का आयोजन हुआ संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास में धनराज दर्जी के घर गुब्बारों से की सजावट, सजाया बाल गोपाल, उल्लास के साथ मनाया कृष्ण जन्मोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कनक और साक्षी बनी राधा कृष्ण तो दादी ने लडाया खूब लाड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रवासी हेतवी बाहेती बनी राधा, घर भर में इठलाते हुए रिझाया परिजनों को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लर्न एंड फन स्कूल में कृष्ण जन्मोत्सव का पूजन संपन्न किया गया, खूब की कृष्ण दरबार की सजावट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तुलसीराम चौरड़िया की पोती बैंगलूरू प्रवासी चार माह की निकिता का माता ने खूब किया कृष्ण श्रृंगार, लडाया लाड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर धूमधाम से हुए आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भीखाराम जी मंदिर में बालक को सजाया कृष्ण वेश में, खूब हुए भजन कीर्तन के आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर सजाया कृष्ण दरबार, भजन कीर्तन के साथ आरती व भोग के हुए आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नन्हें माधव कुमावत को माता ने सजाया कृष्ण वेश में, परिजनों ने खूब लडाया लाड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोलकाता प्रवासी निर्मला देवी राठी ने परंपरागत रूप से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर में धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव, खूब सजे कृष्ण दरबार, झूलाया लाला झूले, लगाया भोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नन्हे नमन को सजाया कृष्ण वेष में तो दीदी सजी गोपी वेष में, परिजनों ने लगाया काला टीका।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नन्हें ध्रुव को सजाया कृष्ण रूप में, ली परिजनों ने खूब बलैया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खूब मनाया उत्सव, सजाया नन्हें से बालक को कृष्ण वेष में, परिजनो ने लडाया लाड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर घर में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, खूब बने बच्चे किशोर बाल गोपाल।