






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रेल 2023। गुब्बारों से सजाया पांडाल, कृष्ण जन्म की सजाई झांकी, मटकी फोड़ का आयोजन, भजनों पर गुंजती बधाईयां, जयकारे लगाते झूमते सैंकड़ो श्रद्धालु, ये दृश्य आज नजर आया गांव कितासर में आयोजित भागवत में। संत गोविंददासजी महाराज ने कृष्ण लीला का वर्णन किया तो पांडाल में धार्मिक उल्लास छा गया। आज कथा का पांचवा दिन था और कितासर सहित आस पास के गांवो से भी ग्रामीण कथा में भाग लेने पहुंच रहें है। गांव में सुबह प्रभात फेरी निकाली जाती है जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हो रहें है। श्रीगोविन्द गोपाल गौशाला समिति के सदस्य सफल आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटें है। नीचे दी गई लिंक पर जाकर देखें आयोजन का वीडियो






