






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2023। गांव जैतासर में श्रीपंचमुखी बालाजी स्टेडियम में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार शाम को सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ। फाइनल मैच में लाखनसर व जैसलसर की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ जिसमें लाखनसर ने जैसलसर की टीम को 26 पॉइंट के अंतराल से हराया। तृतीय स्थान पर संमदसर की टीम रही। विजेता व उपविजेता सहित तृतीय स्थान की टीम को ट्रॉफी व नगद पुरस्कार दिए गए। इस दौरान सेवाएं देने वाले पीटीआई गोविंद सारस्वत ठुकरियासर, मुनीराम बाना को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र भर से टीमों ने खेल में भाग लिया। आयोजकों ने ग्रामीणों सहित खिलाड़ियों व अतिथियों का आभार प्रकट किया।






