May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 फरवरी 2022। मंगलवार शाम 6 बजे श्रीडूंगरगढ़ कस्बे से बड़ी खबर निकल कर आ रही है और कस्बे के राजकीय चिकित्सालय, तुलसी मेडिकल हॉस्पिटल ओर निजी में बड़ी संख्या में उल्टी-दस्त के रोगी बच्चे पहुंच रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मोमासर बास में चौधरी सब्जीफरोश के परिवार में विवाह समारोह के लिए मंगलवार दोपहर सामूहिक भोज का कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने वाले करीब 15 से अधिक बच्चे, महिलाएं, युवक उल्टियां होने की शिकायत पर राजकीय चिकित्सालय, 5 से ज्यादा रोगी तुलसी हॉस्पिटल ओर अन्य निजी हॉस्पिटल में भी रोगी पहुंचे है। सभी हॉस्पिटल में अभी ओर भी पीड़ित आ रहे है। मौके पर पूर्व पार्षद शिव नाई भी पहुंचें है एवं प्रभावितों को संभाल रहे है। एक साथ बड़ी संख्या में रोगियों के पहुंचने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और चिकित्सा विभाग भी अलर्ट हो गया है। चिकित्सालय प्रभारी डाक्टर एस.के. बिहानी ने बताया कि फूड पोईजनिंग से प्रभावित रोगियों के एक साथ चिकित्सालय पहुंचने के बाद अतिरिक्त चिकित्सकों को मौके पर बुला लिया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय चिकित्सालय में कम पडे बैड, एक एक बैड पर दो दो रोगियों का किया जा रहा है उपचार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय चिकित्सालय में कम पडे बैड, एक एक बैड पर दो दो रोगियों का किया जा रहा है उपचार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय चिकित्सालय में हुई अत्यंत भीड़, रोगी और परिजनों से अटा चिकित्सालय प्रांगण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय चिकित्सालय में हर और मची अफरा तफरी, बड़ी संख्या में एक साथ पहुंचें फूड पोईजनिंग के शिकार।