May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 नवबंर 2020। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में बी.ए. द्वितीय वर्ष व तृतीय वर्ष के जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फीस जमा नहीं करवाई है उन्हें एक मौका और दिया गया है। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. आभा ओझा ने जानकारी दी कि फीस जमा करवाने की तिथि बढ़ा दी गई है और अब विद्यार्थी 23 नवंबर से 27 नवंबर तक ऑनलाइन फीस जमा करवा सकेंगे।