August 30, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 फरवरी 2024। नाबालिग बालिकाओं व महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के ग्राफ में श्रीडूंगरगढ़ का नाम भी जिले में प्रमुखता से आने लगा है। बीती रात 3 बजे क्षेत्र के एक गांव से एक 16 वर्षीय नाबालिग को जबरन बोलेरो में डाल कर ले गए। बालिका के पिता ने थाने पहुंच कर मिंगसरिया निवासी जगदीश पुत्र रेखाराम मेघवाल के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि बालिका को जबरन बोलेरो में डाल कर ले जाने की घटना का वीडियो भी गांव के धर्मकांटे पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।