May 20, 2026
IMG-20240826-WA0050

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2024। देर रात करीब 11 बजे गांव बिग्गा से 1 किलोमीटर आगे कितासर की ओर एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। अचानक सामने आई गाय को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ और कार में सवार श्रीडूंगरगढ़ निवासी 40 वर्षीय बलवंत (बंटी) पुत्र सत्यनारायण माली और 35 वर्षीय कमल पुत्र रामवतार घायल हो गए। गांव के संतोष ओझा, थानाराम चौहान, बल्लुराम, महेंद्र ओझा, भेरू ओझा, आदि युवा जोरदार धमाका सुनकर दौड़ कर मौके पर पहुंचे। युवकों ने आपणो गांव सेवा समिति को सूचना दी। दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी और एक सवार को अधिक चोटें आई है। सेवा समिति की एम्बुलेंस द्वारा दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों को यहां से प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची।