May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-03-02 at 10.49.21

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मार्च 2025। आस पास की बड़ी खबर में खबर नाल थाना क्षेत्र से आई है। यहां देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों सहित चार युवकों की मौत हो गई है। जिले के नाल थाना क्षेत्र में नाल और बीकानेर के बीच में फायरिंग रेंज के पास नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक स्कार्पियो ने दो बाईकों पर सवार लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चारों मृतक नाल निवासी थे। इनमें से दो सगे भाई थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद थानाधिकारी विकास बिश्नोई मौके पर पहुंचे। यह चारों युवक दो मोटरसाइकिलों पर सवार थे। जिन्हें तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में 19 वर्षीय राहुल व उसका भाई 24 वर्षीय गोरधन पुत्र चोरूराम मेघवाल, 17 वर्षीय कोजूराम पुत्र बिरजूराम मेघवाल तथा 23 वर्षीय ओमप्रकाश मेघवाल की मौत हो गई है। हादसा के बाद इलाके में शोक की लहर छोड़ गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे बाइक सवारों को संभलने का मौका नहीं मिला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी दो बाइकों को टक्कर, चार युवकों की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दर्दनाक हाइसे में चार युवाओं की मौत के बाद गांव में पसरा मातम।