May 19, 2026
sdt_news-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2026। मंगलवार को क्षेत्र के गांव आडसर में होने वाला सीएम भजनलाल शर्मा का कार्यक्रम सोमवार देर रात स्थगित हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षा कारणों से सीएम का दौरा स्थगित किया गया है एवं मुख्यमंत्री अब कार्यक्रम में शामिल नही होंगे। वहीं कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम सहित अन्य भाजपा नेता शामिल होंगे एंव “ग्रामीण रथ समृद्ध किसान, खुशहाल राजस्थान” के आयोजन में विभिन्न वर्गों से संवाद करेंगे। आयोजन के लिए बड़ा टेंट लगाया गया है। विदित रहे कि आड़सर गांव में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकदम लो-प्रोफाइल एवं जनसंवाद के रूप में शामिल होने थे। जिसके तहत सीएम राजीविका सखियों, कृषकों, बुजुर्गों, वरिष्ठ नागरिकों एवं युवाओं से सीधा संवाद करने वाले थे। हालांकि प्रशासन एवं भाजपा अभी भी आयोजन बड़ा ही रखने में जुटी है पर सीएम के नही आने से ग्रामीण मायूस है।