August 30, 2026
BIKE

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितंबर 2021। आस पास की बड़ी खबर में खबर में नोखा शहर से आ रही है। यहां नवली गेट के पास एक व्यापारी के घर के आगे खड़ी गाड़ी को देर रात चार बदमाशों ने पेट्रोल डाल कर आग लगा दी और गाड़ी पूरी जल कर राख हो गई। गाड़ी धूंधूं कर जलती गाड़ी की तस्वीरें व विडियो सीसीटीवी कैमरों से फूटेज लिए जा रहें है। पुलिस मामले की जांच कर रही है व व्यापारी अक्षय पुत्र कन्हैयालाल लूणिया से पूछताछ की जा रही है। हालांकि व्यापारी ने अभी तक किसी पर शक जाहीर नहीं किया है परन्तु व्यापारियों पर हमलों को देखते हुए बड़ा मामला होने की बात कही जा रही है। कैमरो में नजर आया कि चार जनें गाड़ी से उतरे और पेट्रोल डाल कर गाड़ी को आग लगा दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा नवली गेट के पास बदमाशों ने लगाई कार को आग।