May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 दिसबंर 2020। आज सुबह नोखा से बड़ी खबर आई है। नोखा क्षेत्र में बुधवार देर रात बिरमसर सरपंच की गाड़ी लूटने का मामला सामने आया। गाड़ी देर रात एटीएम के आगे से ड्राइवर एटीएम से रुपये निकाल कर गाड़ी में बैठते वक्त लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया। पूरा घटना क्रम कैमरों में कैद हो गया है और सीसीटीवी फुटेज भी नोखा पुलिस ने जारी कर दी है। सीआई अरविंद सिंह के प्रयास से लूट की गाड़ी उगमपुरा क्षेत्र में बरामद कर ली है। गाड़ी बजरी खनन की खान में गिरने से क्षतिग्रस्त भी हो गई है। पुलिस ने लूटेरों तक शीघ्र ही पहुंचने का दावा भी किया है।