






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख को कांग्रेस सेवादल संगठन में पूरे बीकानेर जिले की जिम्मेदारी मिली है। गत सप्ताह से चल रही इस चर्चा में आखिरकार आज पारख के नाम पर मुहर लग गई। जयपुर से कांग्रेस सेवादल महिला संगठन की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा नुवाल ने नियुक्ति पत्र जारी कर पारख को बीकानेर सेवादल “जिला महिला मुख्य संगठक” पद पर नियुक्ति दी है। पारख को गत वर्षों से कांग्रेस में लगातार सक्रियता के लिए ये दायित्व दिया गया है। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, सेवादल के जॉन प्रभारी कमल कल्ला, संभाग प्रभारी विमल भाटी की अनुशंसा पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल देसाई, प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत व सेवादल के राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी कमल कुमार ने की स्वीकृति से बीकानेर देहात कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष रामनिवास गोदारा द्वारा बीकानेर जिला देहात कांग्रेस सेवादल कार्यकारणी घोषित की गई है। निर्णय के बाद देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, प्रहलाद सिंह मार्शल, शुभम शर्मा, प्रदयुमन पुरोहित, पार्षद श्यामसुंदर दर्जी, संदीप मारू आदि ने जिला कांग्रेस कमेटी ने पारख का स्वागत किया।




