May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-02-11 at 18.56.01 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 फरवरी 2026। सत्तापक्ष के नेताओं ने बजट को सर्वजनहिताय बताते हुए इसे राजस्थान के विकास को गति देने वाला बजट बताया। वहीं ट्रोमा सेंटर के बारे में पक्ष के नेताओं ने कोई प्रतिक्रिया नहीं देकर पूरक बजट का इंतजार करने की बात कही। क्षेत्र के विभिन्न सत्तापक्ष के लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया बजट के पक्ष में दी है, वहीं अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने बजट को सकारात्मक बताया। भाजपा समर्थकों ने कहा कि ये बजट प्रदेश को विकसित राजस्थान बनाने वाला विजन डाक्यूमेंट है। उन्होंने बजट को संकल्प से सिद्धि व आकांक्षा से उपलब्धि की ओर अग्रसर करने वाला बजट बताया है। पढ़ें क्षेत्रीय नेताओं द्वारा बजट पर दी गई प्रतिक्रियाएं:-