May 20, 2026
000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 दिसंबर 2024। क्षेत्र के गांव देराजसर में दिवंगत मूलचंद भादू की दूसरी पुण्यतिथि पर कल रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। शिविर के पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, बीकानेर जिला देहांत कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सिहाग, टेऊ सरपंच सुनील मेघवाल ने किया। बिशनाराम सिहाग ने पोस्टर का विमोचन करते हुए शनिवार को चोपड़ा सती दादी ट्रस्ट भवन, देराजसर में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं द्वारा रक्तदान करने की अपील की। सिहाग ने कहा कि किसी जरूरतमंद के लिए रक्तदान कर युवा सेवा में अपना सच्चा योगदान दे सकते है। पूर्व विधायक महिया ने देराजसर सहित आस पास के गांवो के सभी युवाओं व स्वयंसेवकों से शिविर में भागीदारी निभाने की बात कहते हुए रक्तदान की अपील की। पूर्व सरपंच दानाराम भादू ने बताया कि शिविर शनिवार सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा तथा शिविर में अग्रिम रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गए है। रक्तवीर युवा अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए 9610013744, 9636386162 पर संपर्क कर सकते है। देराजसर के नव युवक मंडल के स्वयंसेवकों द्वारा आयोजन की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है।