May 21, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2022। समाज में समरसता का संदेश देते हुए आज श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गांव गांव, गली गली में जय भीम के नारे गूंजे व रैलियां निकाली गई। नेताओं से लेकर आम जनता ने संविधान निर्माता को याद करते हुए उन्हें नमन किया। सभी स्थानों पर वक्ताओं ने बाबा साहेब की शिक्षाओं को अपनाने पर जोर दिया व दलित समाज को पढ़ लिख कर आगे बढ़ने की बात कही है।

धीरदेसर पुरोहितान में धूमधाम से बाबा साहेब की जयंती मनाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर पुरोहितान में धूमधाम से बाबा साहेब की जयंती मनाई। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक गिरधारी लाल महिया, विशिष्ट अतिथि आरएलपी के प्रदेश प्रवक्ता विवेक माचरा उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच ओम प्रकाश शर्मा ने की। इस दौरान भागीरथ लूणा, हरिराम चालिया, दौलतराम बारूपाल, मेघाराम चौहान, गिरधारी लाल मेहरा, मुखराम जाट, राधाकिशन अध्यापक, रामनारायण मेघवाल, नेतराम मंडार, रणजीत, खिराजराम, सुरजाराम मेहरा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें। कार्यक्रम की व्यवस्था जय भीम युवा संघठन के अध्यक्ष पंकज मेहरा, सचिव सुरेंद्र मेहरा, कोषाध्यक्ष सांवरमल मेघवाल व निराणाराम लूणा, तेजपाल चौहान, संदीप, रविंद्र, मुकेश, रोहिताश, अनिल, मनोज कुमार, राजीव, रतनलाल कालवा, कैलाश बारूपाल, दीपाराम, शंकर लाल आदि युवाओं द्वारा की गई। जय भीम युवा संगठन की ओर से बाबा साहब मूर्ति स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए व रैली निकाली गई।

ब्लॉक कांग्रेस ने याद किया बाबा साहेब को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्रीडूंगरगढ़ के कार्यालय में महानायक एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब 131 वीं जयंती मनाई। पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मंगलाराम गोदारा ने कहा कि बाबा साहेब ने पिछड़ों, वंचितों को समान अधिकार देने, धर्म, जाति के भेदभाव मिटाने के लिए अतुल्य योगदान दिया। गोदारा ने सभी भारतियों को एक होकर राष्ट्र धर्म पर चलने की प्रेरणा दी। इस दौरान जेतासर सरपंच सहीराम नायक, ओमप्रकाश, मनोज पारख, यूसुफ चूनगर, सुरेन्द्र महावर, महेश मंत्री, भगवाना राम गोदारा, हीरालाल जाट, नोरंगलाल चाहर, रामनारायण गोदारा,प्रकाश दूसाद, आयूब दमामी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

मोमासर में युवाओं ने निकाली समरसता रैली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डीजे की धुन पर जय भीम के नारे लगाते हुए युवाओं ने भीम युवा शक्ति के बलबीर कमलिया व मनीष चालिया की अगुवाई में धूमधाम से रैली निकाली। गांव के मुख्य मार्गों से दिखनादा मोहल्ले में पहुंची रैली में शामिल युवाओं ने बाबा साहब को फूल व माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बलबीर ने अंबेडकर भवन में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने की घोषणा की। इस दौरान बड़ी संख्या में बुजुर्गों व युवाओं ने भाग लिया और भागुराम चालिया, दुलाराम मेघवाल, हुलासाराम मेघवाल, बाबुलाल चालिया, बजरंग मेघवाल, राम कुमार मेघवाल, प्रेम नाईक, मनोज बाल्मीकि, अर्जुन वाल्मीकि, रामचंद्र बावरी, रणजीत खटीक सहित अनेक युवाओं ने रैली में भाग लिया।

धीरदेसर पुरोहितान में याद किया बाबा साहेब को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर पुरोहितान में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधायक गिरधारी लाल महिया, विशिष्ट अतिथि आरएलपी के प्रदेश प्रवक्ता विवेक माचरा उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच ओम प्रकाश शर्मा ने की। इस दौरान भागीरथ लूणा, हरिराम चालिया, दौलतराम बारूपाल, मेघाराम चौहान, गिरधारी लाल मेहरा, मुखराम जाट, राधाकिशन अध्यापक, रामनारायण मेघवाल, नेतराम मंडार, रणजीत, खिराजराम, सुरजाराम मेहरा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें। कार्यक्रम की व्यवस्था जय भीम युवा संघठन के अध्यक्ष पंकज मेहरा, सचिव सुरेंद्र मेहरा, कोषाध्यक्ष सांवरमल मेघवाल व निराणाराम लूणा, तेजपाल चौहान, संदीप, रविंद्र, मुकेश, रोहिताश, अनिल, मनोज कुमार, राजीव, रतनलाल कालवा, कैलाश बारूपाल, दीपाराम, शंकर लाल आदि युवाओं द्वारा की गई। जय भीम युवा संगठन की ओर से बाबा साहब मूर्ति स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए व रैली निकाली गई।

ठुकरियासर में युवाओं ने निकाली रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठुकरियासर ग्राम पंचायत में बाबा साहेब की 131वीं जयंती मनाई गई और बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सरपंच, पंच, बुजुर्ग, युवाओं ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया व युवा रैली निकाली। इस दौरान पंचायत भवन पहुंचे सरपंच अमराराम गांधी, पूर्व सरपंच लालचंद नाई, सरस सेना अध्यक्ष हनुमानसिंह गोदारा, रेवंतराम भांभू, पंच भैराराम सारस्वत, मोहनराम गोदारा, हुकमनाथ सिद्ध, पंच बेगाराम बैनीवाल, सुनील तावनिया, बुधराम गांधी, चांदमल ब्राह्मण, पेमाराम सारण, चुनीलाल सोनी, हेतराम सारण, अर्जुनराम मोटसरा, गंगाराम मेघवाल, चुनीलाल गांधी, नानूराम बावरी, पंच हीराराम मेघवाल रामलाल नाई सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें।

गांव केऊ नई में मनाई बाबा साहेब की जयंती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केऊ नई में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह का आयोजन युवा कमेटी द्वारा किया गया। यहां मुख्य अतिथि राजेंद्र नोसरिया रहें व कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि मल्लाराम सारण ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता हरिराम बारूपाल ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। मंच का संचालन चेतन भारतीय ने किया। युवा कमेटी की ओर से अनिता गौतम, मेहन्द्र, पीथाराम, गोरधनलाल, कैलाश, अशोक, मुनेश कुमार, गजानंद सोहनलाल, डालाराम टेलर, अन्नाराम आदि ने आभार जताया।

जयपुर पब्लिक स्कूल में मनाई अंबेडकर जयंती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर पब्लिक स्कूल में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गयी। निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने विद्यार्थियों संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में जानकारी दी। अंबेडकर स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री भी रहे। विद्यालय प्रांगण में सभी विद्यार्थियों द्वारा डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान स्कूल एम.डी. चंद्रमुखी घिन्टाला ने मूर्ति पर विद्यार्थियों से माल्यार्पण करवाया। इस अवसर पर विद्यालय के संदीप गोदारा, पंकज, रमेश चंद्र, डालाराम, रिंकू एवं प्रिया कर्वा ने भी अंबेडकर साहब के बारे में विचार व्यक्त किए ।

लोक समता समिति ने मनाई जयंती।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोक समता समिति कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। समिति महासचिव तुलसीराम चौरड़िया ने कहा कि बाबा साहेब समानता व ज्ञान का प्रतीक है जिन्होंने कई सामाजिक सुधार किए। इस दौरान सीताराम सुथार, राजकुमार गोदारा, ललितसिंह ओड, कंवर अली चुनगर, कोजाराम रेगर, राकेश, नीरज प्रजापत, कृपाशंकर शर्मा, जुगल सिंधी, बच्छराज बाफना, विजयसिंह डागा, लक्ष्मीनारायण चौधरी, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनाई जयंती।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा ने अंबेडकर भवन में बाबा साहेब की मूर्ति पर माला और पुष्प चढ़ाकर बाबा साहेब को याद किया। भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत, चैयरमेन मानमल शर्मा, मण्डल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, प्रभारी मदनदास स्वामी, जिला मंत्री अरविंद चारण, जिला कार्यकारिणी सदस्य विक्रम सिंह पंवार, जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया, जितेन्द्र माली, उपाध्यक्ष मांगीलाल राठी, पार्षद जगदीश गुर्जर, मघराज तेजी, श्याम सुन्दर पुरोहित, विक्रमसिंह शेखावत, गोपाल प्रजापत, रजत आसोपा, युवा मोर्चा से भवानी प्रकाश तावणियाँ, महेन्द्र राजपूत, ओबीसी मोर्चा गौरीशंकर माली, सुरेन्द्र चुरा, एस सी मोर्चा से विष्णु वाल्मीकि, अनिल मलघट, त्रिलोक नायक, श्याम सुन्दर जोशी, श्यामसुन्दर शर्मा, महेन्द्र गुर्जर को बाबा साहेब की मूर्ति पर माला पहनाकर बाबा साहेब को याद किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धीरदेसर पुरोहितान में विधायक गिरधारीलाल महिया, डॉ. विवेक माचरा उपस्थित रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर को याद किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में युवाओं ने जोश के साथ मनाई अंबेडकर जयंती।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठुकरियासर में निकाली रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठुकरियासर में निकाली युवाओं में रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा ने बाबा साहेब ने मनाई जयंती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में धूमधाम से निकली रैली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केऊ नई में युवाओं ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोक समता समिति ने मनाई अंबेडकर जयंती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक लोक सेवा केंद्र में बाबा को पुष्पांजलि अर्पित की। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने दि बाबा साहब को श्रृद्धांजलि।