May 21, 2026
0000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितंबर 2023। आज मुख्य मेले के दिन पूनरासर में बाबा का मेला परवान पर है। आज सुबह सवा चार बजे बाबा का फूलों से श्रृंगार किया गया। बाबा को परंपरागत सवा तीन किलो सोने का कवच पहना कर विशेष ज्योत आरती पुजारी रतनलाल बोथरा ने की। बागड़ी परिवार ने चोला पहनाया और पुजारी ट्रस्ट द्वारा छप्पन भोग भी बाबा को भोग लगाया गया। अनेक सवामणियों के भोग भी बाबा को आज दिन भर में लगेगी और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जाएगा। सुबह सवा चार बजे भी मंदिर भक्तों से अटा था, सैंकड़ो श्रद्धालु दर्शन करने के लिए इंतजार करते कतारों में नजर आए। आज मुख्य मेले में हजारों पदयात्री संघ पैदल पहुंचे है और बाबा को धोक लगा दर्शन कर रहें है। सैंकड़ो सेवादार विभिन्न सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं की सेवा में तन मन से जुटे है। मेले में चार सौ से अधिक पुलिस कर्मी भी शांतिपूर्ण मेला आयोजन के लिए तैनात है। आप भी नीचे दिए गए लिंक पर जाकर आज सुबह किए गए बाबा के श्रृंगार, छप्पन भोग, विशेष ज्योत आरती, कतारों में लगे श्रद्धालु, फुलों से सजाया गया मंदिर प्रांगण देखें और अपने घर बैठे बाबा के दर्शन करें।

https://fb.watch/nee9WVhQAV/?mibextid=kfqwGV

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा को मुख्य मेले के दिन आज पहनाया सवा तीन किलो सोने का कवच, की विशेष पूजा आरती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद लगाया भोग में, अनेक सवामणी के लगेंगे भोग।