May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2020। क्षेत्र में शर्मनाक घटना सामने आई है विद्या के मंदिर में मदिरा महफ़िल आयोजित की गई और वो भी नॉनवेज के साथ। शर्मनाक वाकया नागवार गुजरा पड़ोस में रहने वाले राजूराम राजपूत को और राजूराम ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवा कार्यवाही की मांग की। कल्याणसर नया गांव में रामदेवरा ढाणी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में इसी ढाणी का ओमसिंह, जीवराज सिंह, नोसरिया निवासी लालसिंह राजपूत ने बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें रख रखी थी व विद्यालय की रसोई में मांस पका रहे थे। राजूराम स्कूल की देखभाल भी करता है और उसने रात 11 बजे जाकर तो विद्यालय में ऐसे अनैतिक कार्य करने से मना किया तो आरोपियों ने उस ओर हमला कर दिया। शोर सुनकर पिता आए तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। राजूराम ने पुलिस से सख्त कार्यवाही की मांग की है।