






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2025। अणुव्रत सप्ताह के दूसरे दिन अहिंसा दिवस पर अणुव्रत समिति श्रीडूंगरगढ़ द्वारा कक्षा 1 से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मालू भवन में साध्वी संगीतश्री जी व डॉ परमप्रभा जी के सान्निध्य में संपन्न हुआ। साध्वी संगीतश्री जी ने जीवन में सहिष्णुता, विनम्रता एवं अहिंसा के भाव अपनाने की प्रेरणा दी। आयोजन प्रभारी मनोज गुसाईं ने बताया कि प्रतियोगिता में 9 विद्यालयों के 150 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। बच्चों ने अहिंसा व नशा मुक्त जीवन विषय पर चित्र सजाए। निर्णायक की भूमिका शिक्षाविद् रूपचंद सोनी व पत्रकार कपिला स्वामी ने निभाई। समिति अध्यक्ष सुमति पारख, उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, मनोज गुसाईं, केएल जैन, पवन सेठिया, अशोक झाबक, चमन श्रीमाल, मुकेश स्वामी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय सहित दो सांत्वना पुरस्कार देकर विजेताओं को पुरस्कृत किया। निर्णायकों को भी स्कृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अतिथि रूप में शामिल हुए गोपाल शर्मा, विवेक उपाध्याय, दुर्गाप्रसाद पालीवाल, कांतिप्रकाश दर्जी, डॉली भंसाली, प्रमोदी शर्मा व हीरालाल का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति सदस्य खासे सक्रिय रहें। सभी बच्चों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए केएल जैन ने सभी का आभार जताया।
ये विद्यालय हुए शामिल, विजेताओं को मिली ट्रॉफियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतियोगिता में अहिंसा व नशा मुक्ति विषय पर 150 से अधिक चार्ट पर चित्र बनाए गए। जिसमें अहिंसा का संदेश देते हुए प्रभावी चित्र बनाने वाली प्रतिज्ञा सोनी (संस्कार इनोवेटिव स्कूल) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे स्थान पर निकुंज सारस्वत (संस्कार इनोवेटिव स्कूल), व तीसरे स्थान वीणा नाई (सनफ्लावर पब्लिक एकेडमी) के विद्यार्थी रहें। तीनों को चमचमाती ट्रॉफियां देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं अवंतिका सारस्वत (संस्कार इनोवेटिव स्कूल) व सुहानी (ज्ञानदीप पब्लिक एकेडमी) को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। प्रतियोगिता में संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल, एजी मिशन स्कूल, जयपुर पब्लिक स्कूल, सेसोमूं स्कूल, ज्ञानदीप पब्लिक एकेडमी, महाराणा प्रताप सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सनफ्लावर पब्लिक एकेडमी, श्री कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय अंग्रेजी स्कूल व श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल, के विद्यार्थी शामिल हुए। अणुव्रत समिति अध्यक्ष सुमति पारख ने सभी बच्चों का आभार जताया।









