May 20, 2026
88

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की एकमात्र खेल संस्था हनुमान क्लब समिति द्वारा आयोजित नेशनल शुटिंग वालीवाल प्रतियोगिता में पहले दिन स्थानीय टीमों ने दमखम दिखाया एवं रविवार को नेशनल लेवल की टीमों के जबरदस्त मैच होगें। प्रतियोगिता प्रभारी शंकरलाल कलवाणियां एवं सीताराम पारीक ने बताया कि हाजीन सईदन एवं हाजी नजीर की स्मृति में सलीम बहेलिया परिवार के सौजन्य से आयोजित इस प्रतियोगिता का उदघाटन बहेलिया परिवार के आरिफ बहेलिया ने सर्विस कर किया। इस मौके पर हनुमान क्लब समिति के वरिष्ठ सदस्य रजनीश स्वामी एवं सूर्यप्रकाश तापडिया भी मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या खेल प्रेमी एवं विभिन्न टीमों के खिलाड़ी मौजूद रहे। पहले दिन स्थानीय स्तर की 34 टीमों ने भाग लिया एवं दिन भर दो ग्राऊंड में मैच जारी रहे। पहले राऊंड के बाद हुए प्रतियोगिता में प्री क्वार्टर फाईनल मुकाबलों में कल्याणसर ने पालीवाल ग्राऊंड बी को, अनाज मंडी ने श्याम क्लब को, हनुमान क्लब ने सांड़वा को, लिखमादेसर किशन ने मोमासर को, बेनीसर भागू ने ज्ञानदीप क्लब को, आडसर ने लिखमादेसर को, बेनीसर श्याम ने रिड़ी को, शेरूणा ने अजीतसर को हराया। इसके बाद हुए क्वार्टर फाईनल मुकाबलों बेनीसर भागू ने कल्याणसर को, हनुमान क्लब ने आडसर को, बेनिसर श्याम ने लिखमादेसर किशन को, शेरूणा ने अनाज मंडी को हराया। स्थानीय स्तर के सेमिफाईनल एवं फाईनल मैच दुधिया रोशनी में शनिवार रात को ही खेले जा रहे है। स्थानीय स्तर की टीमों में से खिलाडियों का चयन कर दो उत्कृष्ट टीमों का गठन किया जाएगा एवं रविवार को नेशनल लेवल टीमों के साथ यह टीमें भी भाग लेगी। प्रतियोगिता में शनिवार को स्थानीय मैच देखने के लिए भी बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी रही एवं रविवार को दोपहर 3 बजे उदघाटन समारोह के साथ शुरू होने वाले नेशनल लेवल मैचों के लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। दर्शकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सर्विस कर स्थानीय टीमों की प्रतियोगिता का उदघाटन करते आरिफ बहेलिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदघाटन मैच में खिलाडियों से परिचय करते अतिथि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्थानीय टीमों ने भी दिखाया दमखम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्थानीय टीमों में से श्रेष्ठ खिलाडियों के साथ बनेगी उत्कृष्ट टीम, खेलगी रविवार को नेशनल लेवल टीमों के साथ।