






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मार्च 2025। क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद है और अब चोरों के निशाने पर मंदिर आ गए है। एक ही हफ्ते में दूसरे मंदिर के ताले टूटे मिले है। गांव जोधासर में स्थित करणी माता मंदिर में आज सुबह पुजारी पहुंचे तो उन्हें मंदिर के ताले टूटे मिले। मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस भी पहुंच गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर में 1 किलो चांदी का एक छत्र व तीन छोटे छत्र करीब 500 ग्राम के चोरी हो गए है। सेरूणा थाना पुलिस के हवलदार सत्यवीर, कांस्टेबल विकास गोदारा व पवन शर्मा मौके पर पहुंच गए है और मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। विदित रहे गत बीदासर रोड पर स्थित माताजी मोड़ मंदिर में भी गत 26 फरवरी की रात चोरों ने धावा बोला और मंदिर से चांदी छत्र व एक सोने का फुलड़ा चोरी कर लिया था।





