May 20, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2024। कस्बे के जयपुर पब्लिक स्कूल में नववर्ष के बाद आज पहला पर्व लोहड़ी का धूमधाम से मनाया। इस दौरान संस्थान के निदेशक कुम्भाराम घिंटाला ने बताया कि लोहड़ी पर्व कृषि व प्रकृति को समर्पित उत्तर भारत में प्रत्येक स्थान पर मनाया जाने वाला त्योहार है। विद्यालय एमडी चंद्रमुखी घिंटाला ने कहा कि लोहड़ी पर्व सुख समृद्धि एवम् खुशियों का प्रतीक है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पंजाबी डांस भी प्रस्तुत किए और सभी को मूंगफली, रेवड़िया व मिठाई वितरित की गई। बच्चों ने अनेक खेल भी खेलें। इस दौरान स्कूल में पौष बड़ा का आयोजन भी किया गया। स्कूल स्टाफ संदीप गोदारा, अंशू शर्मा, सत्यपाल, विनोद, हरीश शर्मा, भरत, संदीप सिंह, मंजू, रजनी, रागिनी शर्मा, अंजली, पायल, स्नेहा सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। कस्बे के सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक नागरिकों ने पौष बड़ा के कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं बता देवें आड़सर बास ठाकुरजी मंदिर में पौष बड़ा का आयोजन 16 जनवरी को किया जाएगा। इस संबंध में मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की बैठक का आयोजन किया गया। विभिन्न सेवाओं का वितरण करते हुए आयोजन संबंधी तैयारियों पर चर्चा की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस में मनाई लोहड़ी, बच्चों ने जमकर उठाया पंजाबी डांस का लुफ्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोहड़ी पर बच्चों ने पाई मिठाई, मूंगफली।