






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2024। बीकानेर लोकसभा सीट पर मुकाबला कांटे का बन गया है। पहला राउंड पूरा होने पर भाजपा के अर्जुनराम मेघवाल बढ़त बनाए हुए है परंतु कांग्रेस के गोविंदराम मेघवाल उन्हें कांटे की टक्कर दे रहें है। कोलायत में 7 राउंड की कांउटिंग पूरी हो गई है। यहां 6 में कांग्रेस आगे रही व सातवें में भाजपा आगे आई है। जिले के 8 विधानसभा क्षेत्रों में 4 में बीजेपी व 4 में कांग्रेस आगे चल रही है। बता देवें प्रथम राउंड की कुल वोटिंग में बीजेपी को 31747 वहीं कांग्रेस को कांग्रेस 29566 वोट मिले है। बड़ी खबर है कि भाजपा से कांग्रेस मात्र 2181 वोट पीछे है। बता देवें चर्चित सीट बाड़मेर जैसलमेर सीट पर उम्मेदाराम बेनीवाल लगातार बढ़त बनाए हुए है।




