May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लुटेरों का आतंक हर दिन बढ़ता जा रहा है और बुधवार को तो क्षेत्र के एक सरपंच पति से दिनदहाड़े 2 लाख रुपये लूट लिए गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जैसलसर के सरपंच पति भीखाराम जाखड़ कस्बे के झंवर बस स्टैंड पर एक दुकान से अपना पेमेंट लेकर निकले थे। तभी एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनसे लूटमार करते हुए 2 लाख रुपये छीन लिए और फरार हो गए। सरपंच पति से लूट होने की घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप सा मच गया है और पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी है। अभी अभी हुई इस घटना के आरोपी सीसीटीवी में कैद है और पुलिस इनको ढूंढने में जुट गई है। आप भी देखें इन अपराधियों का सीसीटीवी फ़ोटो ओर पहचान का प्रयास करें। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने इनके बारे में कोई संदेह, सूचना होने पर पुलिस को बताने की अपील भी जनता से की है।

आप श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के साथ आस पास की खास खबरों के लिए तथा आम जीवन को प्रभावित करने वाले सभी समाचारों के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जुड़े और प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों से अपडेट रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसम्बर 2021। झंवर बस स्टैंड पर सरपंच पति से लूट कर भागने वाले युवक