May 20, 2026
break

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 दिसम्बर 2022। मूंगफली सीजन में श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी में मूंगफली का करोड़ों का व्यापार हो रहा है एवं इस कारण यहां के व्यापारी भी लूटेरों के निशाने पर आ गए है। अभी अभी बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है कि सोमवार शाम को कृषि उपज मंडी की दुकान गुरू हंसोजी ट्रेडिंग कम्पनी के व्यापारी भागीरथ नाथ पुत्र सुखरामनाथ ज्याणी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। प्राथमिक सूचना के अनुसार भागीरथ नाथ अपनी स्विफ्ट गाड़ी में श्रीडूंगरगढ़ मंडी से अपने गांव लिखमादेसर जा रहा था। स्टेट हाईवे पर ठुकरियासर से लिखमादेसर फांटे पर मुड़ने के लिए गाड़ी धीमे हुए तो पीछे से एक बाईक पर सवार दो जनों ने अपनी मोटरसाईकिल उसकी गाड़ी के आगे लगा दी। भागीरथ नाथ ने गाड़ी का शीशा नीचे कर बात करनी चाही इतने में पहले से हाथ में मिर्च पाउडर लिए आए युवक ने उसके अंदर मिर्च पाउडर फेंक दिया। आंखों में मिर्ची चले जाने पर भागीरथ नाथ चिल्लाया व इसी दौरान युवक गाड़ी में पड़ा उसका रुपयों का बैग उठा कर वहां से फरार हो गए। भागीरथ नाथ के चिल्लाने की आवाज सुन कर आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे एवं उसे संभाला। इस संबध में अगली खबर के लिए जुड़े रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स से।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आंखों में मिर्च डालने के कारण घायल हुए मंडी व्यापारी का चिकित्सालय में किया जा रहा है उपचार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर आस पास के ग्रामीणें ने पहुंच कर डाला पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आंखों में मिर्च डालने के कारण घायल हुए मंडी व्यापारी का चिकित्सालय में किया जा रहा है उपचार।
श्रीडूंगरगढ़़ टाइम्स। मौके पर एकत्र है ग्रामीण।