May 20, 2026
00000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ से अयोध्या के रामपथ पर पैदल यात्रा पूर्ण कर लौटे पदयात्रियों के स्वागत में रामभक्तों ने पलक पांवड़े बिछा दिए। घुमचक्कर से मुख्य बाजार होते हुए आड़सर बास में श्यामजी मंदिर तक भव्य जुलूस यात्रा निकली। जिसमें पूरे मार्ग में बुलडोजर पर बैठे यात्रियों पर जगह जगह पुष्पवर्षा की गई। जुलूस में तीन डीजे शामिल रहें जिन पर राम धुन बजती रही और श्रद्धालु जय श्री राम के जयकारे लगाते रहें। घुमचक्कर से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम नगर अध्यक्ष मानमल शर्मा ने फुलमाला पहना कर पदयात्री लालचंद प्रजापत, प्रदीप माली, श्याम तिवाड़ी, नौरंग प्रजापत व महेश सिखवाल सहित उनके दो सेवादार भागीरथ गोदारा व मुन्निराम ज्याणी का स्वागत सम्मान किया। यहां विश्व हिंदू परिषद के भंवरलाल दुगड़ व श्याम जोशी सहित पदाधिकारियों ने अष्टभुजा भारत माता का चित्र देकर इनका सम्मान किया। वहीं आपणो गांव सेवा समिति अध्यक्ष मनोज डागा ने सदस्यों के साथ यात्रियों का सम्मान किया। सुखी संघ, द्वारकाधीश संघ, डोर टू डोर पैदल यात्री संघ सदस्यों ने स्वागत किया। जुलूस बाजार में आया तो मुख्य बाजार में जगह जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। आड़सर श्रीराम मंदिर में नर नारायण सेवा समिति के सदस्यों ने सम्मान किया। विदित रहें ये पांच यात्री व दो सेवादार 15 दिसंबर 2024 को श्रीडूंगरगढ़ से रवाना हुए। इन्होंने 22 दिनों में 1100 किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर 7 जनवरी को सुबह रामलला के दर्शन किए। आज के स्वागत कार्यक्रम में पूर्व प्रधान छैलूसिंह, पार्षद पवन उपाध्याय, लोकेश गौड़, श्याम पुरोहित, संजय करनाणी, एडवोकेट रणवीरसिंह खिंची, जगदीश सिखवाल, श्याम सारस्वत, सांवरमल सारस्वत, कैलाश प्रजापत, शिव सिखवाल, बाबूलाल गुजर, भंवरलाल पारीक,भोजराज सिद्ध, सीताराम गुसाईं, राजकुमार सारस्वत, जितू कालीना, विष्णु सिखवाल, नर नारायण सेवा संस्थान अध्यक्ष सुषमा करनानी, श्याम करनानी, भंवरलाल सोनी, विनोद तोलम्बिया, आनंद जोशी, मुरली, नितिन जोशी, भागीरथ सिखवाल सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अयोध्या पदयात्रियों का बुलडोजर में बिठाकर निकाला जुलूस, तीन डीजे व फुलमालाओं के साथ हुआ भव्य स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगर अध्यक्ष मानमल शर्मा सहित बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विहिप सदस्यों ने अष्टभुजा भारतमाता का चित्र देकर किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक स्वंयसेवी संस्थाओं ने किया पदयात्रियों का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रामलला के चित्र देकर अनेक पैदल यात्री संघो ने किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के श्रीराम मंदिर में सेवा संस्थान के सदस्यों ने किया सम्मान।