May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-08-13 at 12.02.09 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ के कई गांवो में बिजली के लिए विरोध की आंच सुलग रही है और किसानों में आक्रोश भर रहा है। कल रात गुंसाईसर बड़ा में बार बार ट्रिपिंग के कारण कुम्भा फीडर में 6 तथा नागा बाबा फीडर में 7 किसानों के मोटर, शक्ति, केबल जलकर खाख हो गए है। इसके अतिरिक्त भी अनेक किसानों के बड़ा नुकसान हुआ है। किसान कानाराम भादू, दानाराम गोदारा, ताराचंद सारस्वत, सालुराम गोदारा, उदाराम गोदारा व नानूराम गोदारा ने बताया कि कुंए के उपकरण जलने से किसानों को लाखों रूपयों का नुकसान हुआ है। इससे किसानों में आक्रोश है और वे विरोध प्रदर्शन की रणनीति बना रहें है।

राजेडू के किसान मिले पूर्व विधायक से, मांगी बिजली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिजली समस्या क्षेत्र की ज्वलंत समस्या बन गई है और श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स लगातार गांव गांव में जीएसएसों पर होने वाले प्रदर्शनों के साथ हर अपडेट को आप तक पहुंचा रहा है। शनिवार शाम को गांव राजेडू के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा से मिलने पहुंचा। किसानों ने बताया कि सिंगल फेस पूरी तरह से बंद है और केवल एक दो घंटे आपूर्ति दी जा रही है। वहीं किसानों ने कृषि कुओं पर बिना ट्रिपिंग के पूरी बिजली दिलवाने की मांग की है। इस पर गोदारा ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता से वार्ता की व निर्बाध बिजली देने की मांग की। गोदारा ने ऊपनी जीएसएस से दो ट्रांसफार्मर का प्रस्ताव बना कर सरकार को भेजने की बात कही। गोदारा ने कहा कि सरकार स्तर पर शीघ्र दोनों ट्रांसफार्मर पास करवाने का प्रयास किया जाएगा जिससे समस्याओं का समाधान हो सकें।

माचरा ने किया प्रदर्शन का आह्वान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा ने बताया कि किसानों को पूरी बिजली नहीं मिलने तक सांकेतिक धरना जारी है और कल 14 अगस्त को पुन: बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। बता देवें गांव बरजांगसर, कुंतासर, मोमासर, धीरदेसर सहित अनेक गांवो में किसान विरोध की तैयारी कर रहें है। माचरा ने बताया कि कल उपखंड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का आह्वान किया गया है जिसमें अंचल के किसान सरकार व विभाग से बिजली का हक मांगने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा से मिलने पहुंचे राजेडू के किसान, मांगी बिजली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईंसर बड़ा में जले लाखों के उपकरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों के हुआ बड़ा नुकसान, जताया विरोध।