May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-11-16 at 19.26.00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवंबर 2024। आड़सर बास में हनुमान क्लब के पास एक गिरा हुआ पर्स अशोक शर्मा टैक्सी वाले को मिला है। अशोक ने बताया कि पर्स में हजारों की नगदी व चांदी का कुछ सामान है। उन्होंने कहा कि पर्स अगर किसी पाठक का है या उनके किसी जानकार हो तो वे 9587243514 संपर्क कर पर्स की सही जानकारी देकर ले सकते है। बता देवें दो दिन पूर्व एक महिला का पर्स खोने की खबर प्रकाशन टाइम्स द्वारा किया गया था। पर्स में करीब 8 हजार नगदी व एक कीमती मोती था। पर्स माताजी मंदिर के पास रहने वाले एक सज्जन को मिला जिन्होंने पवन पारीक को फोन कर पर्स सलामत लौटा दिया। पारीक व उनकी पत्नी ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स सहित पर्स लौटाने वाले सज्जन का आभार जताया।