






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2022। द ग्रेट डांडिया महोत्सव-2022 में जमकर धूम मचेगी व जबरदस्त धमाल होगा। दोनों दिन ढेरों उपहार मिलेंगे और इस शानदार आयोजन को भव्यता यहां होने वाले विशिष्ट प्रबंधनों से मिलेगी। रंग बिरंगी रोशनियों से नहाए करणी हैरीटेज के मखमली दूब के ग्राउंड पर हाइटेक टेक्नोलॉजी के साउंड सिस्टम व कैमरों की चकाचोंध के बीच हजारों सजे धजे नागरिक डांडिया व गरबा में जमकर झूमेंगे। सुरक्षित एवं पुर्णतया पारिवारिक माहौल में प्रवेश केवल परिवार के साथ ही मिलेगा एवं सुरक्षा के भी प्रबंध किए गए है। आयोजन में दोनो दिन अलग अलग विशिष्ट आयोजन होगें एवं दोनो दिन अलग अलग अनेकों पुरस्कार गिफ्ट हैम्परों एवं चांदी के सिक्कों के रूप में दिए जाएगें। आयोजन के पास सिमित संख्या में है एवं पास पहले आओ पहले पाओ के आधार पर वितरण किए जाएगें।
ये है सहयोगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोरोना के बाद से ही श्रीडूंगरगढ़ वासी लंबे समय से एक सामूहिक पारिवारिक कार्यक्रम से वंचित थे एवं नवरात्रा के पावन मौके पर ऐसा कार्यक्रम श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स एवं श्रीकरणी हैरीटेज रिसोर्ट द्वारा आगामी 29-30 को किया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ के सबसे बडे आयोजन को मुर्त रूप से देने के लिए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक आगे आएं है एवं आयोजन में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के सहयोगी होंगे जीव जतन जनकल्याण ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी जतनलाल पारख, धर्मचंद्र भीखमचंद पुगलिया चेरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी भीखमचंद पुगलिया, युवा समाजसेवी बृजलाल तावणियां, श्रीडूंगरगढ़ वासियों की सेवा में सलंग्न मैजिक टच इंवेट के विकी बिहानी तथा कहीं भी किसी भी यात्रा को सुविधाजनक एवं यादगार बनाने में जुटे चोखी यात्रा डॉटकॉम के महेश बोहरा। इन पांचों सहयोगियों के साथ से ही आयोजन को भव्यतम रूप दिया जाएगा। आयोजन में दोनों दिन अनेकों संभागियों को विशिष्ट प्रदर्शन पर चांदी के सिक्कों के उपहार जेपी ज्वेर्ल्स द्वारा दिए जाएंगे और गोपालदास स्वामी स्वीट्स की ओर से अनेकों गिफ्ट हैंपर दिए जाएंगे।
यहां मिलेंगे पास, प्रवेश केवल पास से ही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। द ग्रेट डांडिया महोत्सव-2022 में प्रवेश केवल पास के माध्यम से ही होंगे। पूर्णत सुरक्षित व पारिवारिक माहौल में प्रवेश के लिए कपल पास, फैमिली पास, ग्रुप पास लेना आवश्यक होगा। ये पास आप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यालय, पुराना बस स्टैंड दुर्गा पान भंडार में अमित पारीक से, एसडीसी डांस क्लासेज में सोमदत्त सेन से, श्रीकरणी हैरिटेज रिसोर्ट में प्रबंधक प्रीतम शर्मा से, संस्कार इनोवेटिव स्कूल में प्राचार्य मनोज गुंसाई से तथा भैंरूजी मंदिर के पीछे रूपेश गारमेंट में रवि गुरनारणी से प्राप्त कर सकते है।
यहां सीख सकते है डांडिया स्टेप्स और यहां मिलेगी ड्रेस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अगर आपको गरबा व डांडिया करने का जूनुन और जोश है और आपको डांडिया नहीं आता है तो आप श्रीडूंगरगढ़ के प्रोफेशनल डांसर सोमदत्त से उनके स्टूडियो पर रियायती दर पर डांस सिख सकते है। सोमदत्त ने बताया कि डांडिया सिखने हर उम्र व वर्ग के लोग उन तक पहुंच रहें है। भैंरूजी मदिंर के पीछे रूपेश गारमेंट के रवि गुरनाणी ने बताया कि अनेक तरह की डांडिया ड्रेस खरीदने के लिए व किराए पर उनके पास उपलब्ध है। रवि ने बताया कि द ग्रेट डांडिया महोत्सव का जबरदस्त क्रेज नागरिकों में देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में डांडिया ड्रेस के लिए लोग बीकानेर नहीं जाकर उनके पास संपर्क कर रहें है।






