May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2022। दिन भर अपनी पढ़ाई व अन्य कामों से फ्री होने के बाद शाम को गांव रिड़ी में एक टोली निकलती है जो गली गली लंपी पीड़ित गौवंश की सेवा में अपना योगदान दे रही है। ये युवा अपनी जेबखर्ची इस सेवा कार्य में ही खर्च कर रहें है और अपने हाथों से पीड़ित गौवंश की दवा, पट्टी, छिड़काव, पौष्टिक आहार देकर उनके प्राण बचाने के प्रयास कर रहें है। इस टीम ने नाम गौसेवा संगठन रखा है और करीब 25 युवाओं की मजबूत टीम भी बन गयी है। रामदेवरा पैदल यात्री मस्त मंडल संघ रिड़ी के अध्यक्ष जयकिशन तावणियां ने बताया कि संघ की ओर से 31 हजार की सहयोग राशि संगठन को सौंपी गई है। इस दौरान ये टीम गांव में लगातार अपनी सेवाएं दे रही है। गांव के अनेक सहयोगी ग्रामीण टीम से जुड़कर गौवंश की सेवा के लिए राशि सहयोग या सेवा सहयोग दे रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गली गली घूम कर बेसहारा गौवंश की देखभाल कर रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौवंश को दलिया बना कर दे रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा टीम कर रही है गौसेवा।