






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2023। आज 28 जुलाई को पूरे देशभर में विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस धूमधाम से मनाया गया। हमारे क्षेत्र में भी अनेक आयोजन हुए और आप एक साथ सभी आयोजनों की खबर एकसाथ पढें व देखें सभी फोटो।
जेपीएस में बनाया हरियाला भारत, ली शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 2023 की थीम “वन और आजीविका: लोगों और ग्रह को कायम रखना” है। इस दिन कुछ लोग को नेचर के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को याद कर उसे निभाने का संकल्प लेते हैं। हालांकि प्रकृति असंतुलन के दुष्प्रभाव देखते हुए भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग मौजूद हैं जो प्रकृति के प्रति संवेदनशील नहीं है। परंतु भावी पीढ़ी को प्रकृति का महत्व समझना होगा। ये विचार जयपुर पब्लिक स्कूल के विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर आयोजित समारोह में आरटीओ सुरेन्द्र बेनीवाल ने व्यक्त किए। बेनीवाल ने बच्चों को अनेक यातायात नीयमों के बारे में भी जानकारी दी। निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बच्चों को प्रकृति सरंक्षण के लिए पौधारोपण करने व पौधों को वृक्ष बनाने तक उनका पालन करने की बात कही। घिंटाला ने विद्यार्थियों को प्रकृति सरंक्षण की शपथ भी दिलवाई। इस दौरान स्कूल स्टाफ व सभी विद्यार्थी मौजूद रहें।


प्राचार्य ने बताया दैनिक जीवन में प्रकृति का योगदान, दी पौधारोपण की प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उत्साह व जोश के साथ बच्चों ने गत चार दिनों में पूरे परिसर में 200 से ज्यादा पौधे लगाए। प्राचार्य नौरंगलाल जाट ने विद्यार्थियों को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के बारे में जानकारी देते हुए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि हमें वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों दोनों के लिए एक स्थायी भविष्य सुरक्षित करने की दिशा में पर्यावरण संरक्षण के उपायों को अपनाना चाहिए। पवन कुमार माली की अगुवाई में लगातार पौधरोपण किया जा रहा है। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ राजू शर्मा, कपिल मुनि, सुरेश कुमार, प्रेम कुमार, वंदना मोहिल, संगीता, शंकर सिद्ध, सीताराम कूकणा, कविता सिद्ध, मनोज बाना और बुधाराम का सहयोग रहा।


धनेरू सरपंच ने गांव में हर घर पौधरोपण की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धनेरू के युवा सरपंच मोहन स्वामी ने विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस की बधाई देते हुए हर घर को पौधरोपण करने की अपील की। गांव में सार्वजनिक शमशान भूमि, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सहित बाबा रामदेव मंदिर में पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में उप सरपंच प्रतिनिधि पेमाराम मेघवाल, हीरनाथ सिद्ध, ओम प्रकाश, महाराज तोलाराम ढोली, चांदाराम भोपा, अध्यापिका सुमन व आशुराम जोशी उपस्थित रहें।





