






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 दिसंबर 2024। मलमास में जरूरतमंदों को गर्म कपड़ें वितरण करने के अनेक आयोजन हो रहें है। गुरूवार सुबह गांव बाडेला के राउमावि के दिव्यांग बच्चों को ट्राई साइकिल देकर उनका स्कूल आने जाने की परेशानी का हल पेटूपे सोशियल संस्था द्वारा किया गया। यहां तीन ट्रॉई साइकिल, एक व्हील चेयर और जरूरतमंदों को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। गांव के सक्रिय युवा बाबूलाल ज्याणी ने पेटूपे सोशियल फाउंडेशन ने दिव्यांग बच्चों को फुलमाला पहना कर उन्हें ट्रॉई साइकिलों व व्हील चेयर का वितरण किया गया। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि हेमाराम खिलेरी ने जरूरतमंदों को गर्म कपड़ों का वितरण किया। खिलेरी ने संस्था का आभार जताते हुए कहा कि उनके सहयोग से बच्चों का अध्ययन अनवरत पूरा हो सकेगा। संस्था के स्वयंसेवी फेलिराम मीणा ने संस्था के सेवा कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए पूरे भारत में संस्था द्वारा दी जा रही सेवाओं के बारे में बताया। स्कूल स्टाफ ने संस्था का आभार जताया। कार्यक्रम में बस बाई मीणा, रमेश चंद मीणा, धनेरू से रूपाराम मेघवाल, भागीरथ रेवाड़, बाडेला से हुलासाराम मेघवाल, आनंद स्वामी, ओमप्रकाश भाकर, नोसरिया से भवानी सिंह, श्रीडूंगरगढ से कृष्णा कंवर शेखावात, पर्वत सिंह, शक्ति सिंह रामसरा सहित अनेक मौजिज ग्रामीण उपस्थित रहें।




