May 21, 2026
009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2023। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की किसान महापंचायत का आयोजन कल सुबह 11 बजे कृषि मंडी के पास किसान मार्केट में होगा। आयोजन के लिए भव्य डोम सजाया जा रहा है और युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही है। रालोपा सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल इस महापंचायत में शामिल होंगे। आज खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल, भोपालगढ़ विधायक व पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पुखराज गर्ग, जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे है। बुधवार तक गांव गांव प्रचार कर ग्रामीणों को न्यौता दिया गया तथा आज पार्टी के जिम्मेदार सिपहसालारों को फोन करके महापंचायत में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है। रालोपा जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला ने बताया कि क्षेत्र से बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण महापंचायत में भाग लेंगे। घिंटाला ने कहा कि ये महापंचायत क्षेत्र की राजनीति में एक नए संदेश के साथ बड़ा बदलाव साबित होगी तथा आमजन की आवाज हुक्मरानों तक बुलंद हो सकेगी। बता देवें रालोपा के स्थानीय नेता व कार्यकर्ता आयोजन की सफलता के लिए अपने अपने प्रयासों में जुटे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि मंडी के पास किसान मार्किट में होगा आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान महापंचायत के लिए सज रहा है भव्य डोम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पार्टी नेता पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, जुटें तैयारियों में।