August 30, 2026
26jan

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2022। लॉयन्स क्लब श्रीडूंगरगढ़ यूनिक के वर्ष 2022-2023 चुनाव आज सम्पन्न हुए और सर्वसम्मति से महेंद्र लखोटिया को अध्यक्ष चुना गया। साधारण सभा की बैठक मदनलाल पेड़ीवाल की अध्यक्षता में रविवार शाम आयोजित हुई। बैठक में सचिव पद पर सौरभ दुगड़ तथा कोषाध्यक्ष पद पर प्रवीण सोमानी व मदनलाल पेड़ीवाल को कमेटी मेंबर नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को क्लब के सदस्यों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान भेरूदान मोहता, अशोक राजपुरोहित, रमेश राजपुरोहित, प्रदीप राठी, पवन राठी, दुर्गाराम गोदारा, दिनेश सोनी, अरिहंत बाफना मौजूद रहे। अध्यक्ष लखोटिया ने सभी का आभार प्रकट करते हुए सेवा कार्यों में निरंतरता लाने की बात कही।