May 20, 2026
00000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2024। माहेश्वरी सभा बीकानेर के अध्यक्ष ललित झंवर की अध्यक्षता में आड़सर बास स्थित माहेश्वरी सेवा सदन में शुक्रवार को समाज सदस्यों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में झंवर ने समाज बंधुओं को एकजुट होकर समाज हित में सेवाएं देने का आह्वान किया। झंवर ने समाज की प्रगति के लिए सक्षम लोगों द्वारा आगे आकर सेवा देने के अनेक उदाहरण बताते हुए सभी को अपने स्तर पर समाज के लिए प्रयास करने प्रेरणा दी। झंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 सितंबर 2024 की सुबह 10 बजे बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा की आम बैठक नोखा में आयोजित होगी। उन्होंने बैठक में श्रीडूंगरगढ़ से सभा के सभी सदस्यों को भाग लेने का न्यौता दिया। नोखा माहेश्वरी सभा अध्यक्ष भंवरलाल बाहेती ने नोखा में आयोजित बैठक में सामाजिक उत्थान के विषय पर विस्तृत चर्चा होने की जानकारी दी। बैठक में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के सदस्य रामचन्द्र राठी व संजय करनाणी ने सभी का सम्मान करते हुए यहां से बड़ी संख्या में सदस्यों के बैठक में शामिल होने का आश्वासन पदाधिकारियों को दिया। बैठक में सोहनलाल बिहानी, शिव मून्घड़ा, ललित बाहेती, गोपाल तापड़िया, सुशील डागा, बद्रीप्रसाद सोमानी, भैरुंदान मोहता, सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। श्रीडूंगरगढ माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष श्रीभगवान चाण्डक व मंत्री नारायणप्रसाद कलानी ने सभी का स्वागत करते हुए आभार जताया।