






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ के ग्रामीण इलाकों में पेयजल की समस्या गंभीर है और ऐसे में गांव में ट्यूबवेल का निर्माण हो तो ग्रामवासी उत्सव सा मनाते है। बुधवार को गांव कुंतासर में ऐसे ही एक उत्सव में विधायक गिरधारीलाल महिया ने गांव में नवनिर्मित ट्यूबवेल का लोकार्पण किया तो ग्रामीणों ने उनके सम्मान में पलक पांवड़े बिछा दिए। विधायक ने भी पानी और बिजली के लिए क्षेत्र में अनवरत संघर्ष करने व नागरिकों को ये सुविधा उपलब्ध करवाने को प्राथमिकता देने की बात कही। इस मौके पर ग्रामीणों ने उत्साह के साथ विधायक का स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति उपप्रधान प्रतिनिधि मालचंद नैण, कीतासर सरपंच भंवरलाल पूनियां, बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, सत्तासर सरपंच सुनिल मलिक, कल्याणसर सरपंच लाली देवी व प्रतिनिधि ताजूराम नायक, आडसर सरपंच प्रतिनिधि शिव जोशी, पूर्व सरपंच रतनसिंह राठौड़, रामकिशन तर्ड़ व भंवरलाल बाना, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नत्थूनाथ मंडा, क्रय-विक्रय समिति चैयरमेन तुलछीराम गोदारा, माकपा शहर अध्यक्ष रामेश्वरलाल बाहेती, कुंतासर सरपंच ऊंकारराम, पूर्व प्रधान भागूराम, मोहनलाल सारण, पुरखाराम, सुरजाराम गोदारा, मुखराम, मघाराम, नानूराम, आसूराम रायल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के माला-साफा पहनाकर स्वागत किया गया। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ने इस मान सम्मान के लिए कुंतासर के ग्रामीणों का आभार भी जताया।





