May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-12-24 at 20.53.08

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 दिसंबर 2023। 22 जनवरी 2024 को पूरे देश में राम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया जाएगा और इसकी तैयारी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी उत्साह के साथ की जा रही है। कस्बे में आड़सर बास स्थित श्रीराम मंदिर में भी 22 जनवरी को भव्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यहां आज शाम शिवभगवान मूंधड़ा की अध्यक्षता में अनेक श्रद्धालुओं ने बैठक का आयोजन किया। बैठक में सर्वसम्मति से मंदिर की भव्य सजावट करने का निर्णय लेते हुए सुबह 10 बजे शोभायात्रा निकाले जाने, दोपहर 12.15 बजे महाआरती, महाभोग के साथ महाप्रसाद वितरण, शाम 7 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन के निर्णय लिए गए। बैठक में मंदिर समिति के अध्यक्ष श्रीगोपाल तापड़िया, महामंत्री जगदीश राठी ने अपने विचार रखे और कोषाध्यक्ष मनोज झालरीया ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस दौरान ललित झालरीया, सुशील डागा, मांगीलाल राठी, जगदीश स्वामी, दिनेश मूंधड़ा, सीताराम डागा, नारायण कलाणी, मनोज तापड़िया, रामवतार मूंधड़ा, देवकिशन छंगाणी, मांगीलाल तापड़िया, पवन राठी, नारायण व्यास, मोहन मूंधड़ा, श्यामसुदंर डागा, महावीर मूंधड़ा, पवन मूंधड़ा, नारायण मूधंड़ा, राजेन्द्र तापड़िया उपस्थित रहें।