






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2020। जिला पुलिस अधीक्षक, एस पी की दखल से श्रीडूंगरगढ़ थाने में मंगलाराम मेघवाल से मारपीट का मामला दर्ज हो पाया है। क्षेत्र के गांव बाडेला की गली में बाहर नहीं बैठने की बात पर दलित से मारपीट, पत्नी के साथ छेड़छाड़ व गाली गलौच करने करने का मुकदमा मंगलाराम ने दर्ज करवाया है। गांव के मंगलाराम पुत्र सीताराम मेघवाल ने इसी गांव के ग़ोविन्द राम, रामनिवास, हरिराम, दौलतराम, हंसाराम, राजूराम, बजरंग लाल, लक्ष्मण ,बलदेव, व अन्य पांच छह जनों के खिलाफ एससी/ एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करवाया है। मंगलाराम ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने 6 जुलाई को दोपहर में गांव के आम रास्ते पर गली में नहीं बैठने की बात पर मारपीट की व पत्नी ने बीच बचाव किया तो उससे भी छेड़छाड़ कर जातिसूचक गालियां निकाली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है।



