






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान पुलिस दिवस पर सेरूणा थाने में तैनात हैड कांस्टेबल मनोज कुमार को गंगानगर में आयोजित समारोह में पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने सम्मानित किया है। थानाधिकारी रामचंद्र ढाका ने बताया कि आईजी द्वारा सर्वोत्तम सेवा पदक के लिए उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए मनोज कुमार का चयन किया गया और आज उन्हें समारोह में पदक सहित प्रशस्ति पत्र दिया गया जिससे सेरूणा थाने में उत्साह का माहौल है। पुलिस कर्मी मनोज कुमार को बधाईयां दे रहें है।
सोशल मीडिया पर छाया राजस्थान पुलिस दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोशल मीडिया पर राजस्थान पुलिस दिवस छाया है और अनेक स्टेट्स में आमजन भी पुलिस को बधाई देते हुए उत्साह बढ़ाती नजर आ रही है। सभी थानों में राजस्थान पुलिस दिवस का उत्साह है और पुलिसकर्मी एक दूसरे को बधाईयां दे रहें है। श्रीडूंगरगढ़ में अनेक व्यापारियों व सीएलजी सदस्यों ने सीओ दिनेश कुमार व थानाधिकारी अशोक विश्नोई को फोन करके शुभकामनाएं दी है। वहीं बीकानेर में पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में एसपी तेजस्वनी गौतम ने उत्कृष्ट सेवा चिन्ह से 46 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया है।




