August 30, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मार्च 2025। होली का त्योहार नजदीक आ गया है और बाजार रंगों की अनेक दुकाने सज गई है। दुकानों पर गुलाल, अबीर, पक्के और प्राकृतिक रंगों की भरमार देखी जा रही है। रंगों के साथ साथ पिचकारियां, पानी के गुब्बारे, रंग बिरंगी टोपियां, विभिन्न प्रकार के मुखोटे उपलब्ध है। बच्चों व युवाओं में रंगो के लिए क्रेज नजर आ रहा है वहीं त्योहार पर हो रही खरीददारी से व्यापारी वर्ग भी प्रसन्न हो रहा है। दूसरी ओर मिठाईयों की दुकानों पर भी भिड़ नजर आने लगी है। जगह जगह हो रहें होली के आयोजनों में लोग नाचते गाते नजर आ रहें है। अनेक जागरूक लोग इको फ्रेंडली रंगों की भी मांग कर रहें है। वहीं अनेक स्तरों पर पानी बचाने के संदेश के साथ सुखे रंगों से होली खेलने की अपील भी की जा रही है। व्यापारियों ने बताया कि 10 रूपए से लेकर 600 रूपए किलो तक के रंग बाजार में उपलब्ध है। वहीं कुछ ब्रांडेट कंपनियों के कलर भी मिल रहें है। बाजार घरों सहित मंदिरों में भी माहौल उत्सव का छा गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभिन्न प्रकार के मुखोटों सहित मिल रहा होली का खूब सामान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रंगो से सजा है खूब बाजार, मिल रहें है अनेक प्रकार के रंग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खूब मिल रही है पिचकारियां।