May 22, 2026
000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2024। माह के अंतिम रविवार बंद रहने वाला श्रीडूंगरगढ़ बाजार दीपावली महापर्व को देखते हुए आगामी रविवार को खुला रहेगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर पारीक ने बताया कि 29-30 को धनतेरस व 31 अक्टूबर को छोटी दीपावली व 1 नवबंर को महापर्व के त्योहार को देखते हुए मंडल सदस्यों ने इस रविवार को बाजार पूर्ण रूप से खोले जाने का निर्णय लिया है। महामंत्री संजयकुमार करनाणी ने बताया कि मंडल सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए रविवार को बाजार की सभी दुकानें खुले रखे जाने के प्रस्ताव को स्वीकार किया। बाजार खुलने से व्यापारी भी दीपावली की तैयारियां करने के साथ ग्राहकों को भी असुविधा नहीं होगी।