May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जनवरी 2022। प्रदेश में आज से बाजार खुलने का समय 8 बजे से बढ़ा कर 10 बजे कर दिया गया है। वहीं सार्वजनिक समारोह, खेलकूद, मनोरंजन, सभा, रैली, आदि में 100 जनों की अनुमति होगी। फरवरी में शुरू होने उर्स, मरू महोत्सव के लिए कोरोना गाइडलाइन की पालना में आयोजन करने की अनुमति होगी। एक फरवरी से सार्वजनिक जगहों पर वैक्सीन की दोनो डोज अनिवार्य होगी। संस्थानों को घोषणा पत्र लगाना होगा कि उनके यहां काम करने वाले कितने लोगों को डोज लग चुकी है। दूसरी ओर एक फरवरी से 10वीं-12वीं तक के छात्र परिजन की अनुमति से स्कूल जा सकेंगे तथा कक्षा 6 से 9 के छात्र 10 फरवरी से स्कूल जा सकेंगे। हालांकि ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी।