May 21, 2026
news-news

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जून 2022। दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाते हुए एक विवाहिता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। बिग्गाबास रामसरा निवासी पीड़िता बाबूदेवी पुत्री मालाराम जाट ने अपने पति लालचंद, ससुर श्रवणराम जाट, सास मैनादेवी, ननद मुन्नीदेवी निवासी धीरदेसर चोटियान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता ने दहेज के लिए तंग परेशान करने व घर से निकाल देने के आरोप लगाएं। मामले की जांच थानाधिकारी वेदपाल शिवराण के सुपुर्द की गई है।