May 20, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रेल 2023। कस्बे के कालूबास निवासी एक विवाहिता ने विवाह के 5 वर्ष बाद अपने पति एवं ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना देते हुए घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता प्रिया सोनी ने जरिए इस्तगासा पुलिस को बताया कि उसका विवाह 22 जून 2018 को आरोपी पति भवानीशंकर के साथ हुई थी। तभी से आरोपी पति एवं सास, ससुर ने उसे कम दहेज का उलाहना देते हुए तंग परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने करीब एक वर्ष पहले स्विफ्ट कार एवं पांच लाख रुपए नकद की मांग पर उसे घर से निकाल दिया। इतने दिन पंच पचायती का दौर चला लेकिन आरोपी नहीं माने एवं उसका स्त्रीधन भी हड़प लिया। पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया गया है।